BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कानून वापस लेने के फैसले सुनते ही जयस युवाओं ने खुशियां मनाया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 20, 2021

कानून वापस लेने के फैसले सुनते ही जयस युवाओं ने खुशियां मनाया





रेवांचल टाइम्स  - मंडला - 19 नवंबर को केंद्र सरकार के द्वारा  11 महीने 23 दिन से तीनों कानून वापसी को लेकर किसानों ने दिल्ली के टिकरी ,सिंधु ,और गाजीपुर बॉर्डर में पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। हालांकि किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक एमएसपी का कानून नहीं बनेगा और संसद में इन तीनों कानून को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक वो आंदोलन से नहीं हटेंगे 19 नवम्बर सुबह मीडिया के  समक्षकेंद्र सरकार द्वारा  तीनों कृषि कानून वापसी का संदेश दी पूरी मंडला जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जिसको लेकर जयस संगठन मंडला जिले  बीजाडांडी ब्लॉक टीम ब्लॉक अध्यक्ष झामसिंह तेकाम के नेतृत्व में के सगठन के युवाओं में  खुशियों का ठिकाना नहीं रहा उन्होंने सबसे पहले युवाओ ने दीप जलाकर आंदोलन में हुये 700 किसानों को श्रद्धांजलि दी और साथ ही एक दूसरे को मिठाईया खिलाये और पटाखे फोड़ते हुए खुशियां मनाएं।


जयस मंडला की टीम ने किसानों के आंदोलन में पहुंचे थे दिल्ली


बीजाडांडी ब्लॉक अध्यक्ष झाम सिंह तेकाम से इस विषय से बात हुई तो उन्होंने कहा कि पूरी मंडला जिले के अंदर एक जयस एक ऐसा संगठन है  जो किसान आंदोलन में दिल्ली सिंधु बॉर्डर पर सहभागिता निभाई थी जिसमें दुर्गेश कुमार उइके , काशी वरकड़े और ओमप्रकाश उइके ने जयस मंडला की ओर जिले प्रतिनिधित्व करते हुए हमारी टीम ने ईमानदारी से किसान आंदोलन मे समर्थन दिए थे  किसी कारण बस नहीं जा पाए परंतु खुशी इस बात का है कि हमारे संगठन के युवाओं ने किसान आंदोलन में अपनी  में सहभागिता निभाई थी और हमें आज जैसे ही पता चला प्रधानमंत्री जी ने तीनों कानून वापस लेने का फैसला लिया है तो हमारे अंदर एक खुशी का ठिकाना नहीं रहा जिसे हम यह खुशियां मना रहे हैं।


ये रहे मौजूद - 


जिसमे जयस ब्लाक अध्यक्ष झामसिह तेकाम ,संगठन मंत्री सोमनाथ मरावी ,सलाहकार मंत्री धर्मेंद्र मरकाम, कैलाश वरकड़े, मोती वरकड़े ,जयपाल वरकड़े, वेदप्रकाश, राधे मरावी ,सेवकुमार वरकड़े ,भानसिंह वरकड़े ,आशीष वरकड़े, यादि भारी संख्या में लोग उपस्थि हुए।

No comments:

Post a Comment